Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रायपुर में एलपीजी गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 37 सिलेंडर जब्त - NN81

 


न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली


रायपुर में एलपीजी गैस के दुरुपयोग पर कार्रवाई, 37 सिलेंडर जब्त


जिला कलक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की टीम ने की कार्रवाई


भीलवाड़ा = जिला कलक्टर के निर्देशानुसार एलपीजी गैस के दुरुपयोग के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान के तहत सोमवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई। जिला रसद अधिकारी अमरेन्द्र मिश्र के नेतृत्व में प्रवर्तन अधिकारी सुरेश कुमार एवं प्रवर्तन निरीक्षक विनोद मीणा की टीम ने उपखण्ड रायपुर में वार्ड नंबर 09, बस स्टैंड बाजार स्थित श्री गिरिराज सोनी के मकान परिसर में छापा मारा।


कार्रवाई के दौरान मौके से 37 घरेलू गैस सिलेंडर एवं एक रीफिलिंग मशीन बरामद की गई, जिन्हें एलपीजी (नियमन) आदेश 2000 के तहत जब्त किया गया। जब्त सामग्री को रायपुर स्थित आरके भारत गैस ग्रामीण वितरक के मैनेजर श्री पारस माली की सुपुर्दगी में सौंपा गया।


समस्त जब्त सामग्री को EcAct 1955 में 06A इस्तग़ासा न्यायालय जिला कलक्टर में पेश कर राजपक्ष में राजसात की कार्यवाही करवाई जाएगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes