Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

मोहन यादव की लाडली बहना बैठी नीचे केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ब्यवस्थाओं का अभाव। NN81



केसली जिला सागर मध्य प्रदेश 

खबर सागर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली से आज    न्यूज़ नेशन 81 की हमारी टीम केसली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची जहां पर देखा गया प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व गर्भवती महिलाओं का जांच शिविर चल रहा था, जो महीने की 9 तारीख एवं 25 तारीख  को आयोजित किया जाता है, मध्य प्रदेश की मोहन सरकार की लाडली बहनों को जांच शिविर में बुलाया गया पर बैठेने की ब्यवस्था नहीं गर्भवती महिलाओं को नीचे फर्स में बैठे देखा गया जहां बैठने की व्यवस्थाएं भी सुचारू रूप से नहीं थी, गर्भवती महिलाओं का कहना था,कई घंटों से लाईन पर खड़ी हैं, 70 फीसदी आदिवासी अंचल की

महिलाएं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी हुई हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली में महिला डॉक्टर ना होना बहुत संवेदनशील विषय है, क्योंकि यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोटल ग्रामीण क्षेत्र से जुड़ा हुआ है और आदिवासी अंचल होने की वजह से हजारों की तादाद में महिलाएं इसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निर्भर है। वहीं पर आशा कार्यकर्ताओं की मीटिंग संपन्न होते देखी गई, हमारे न्यूज़ नेशन 81 के मीडिया प्रतिनिधि ने डॉ मधुर जैन BMO सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केसली से स्वास्थ  व्यवस्थाओं से संबंधित तमाम जानकारियां ली,

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर मधुर जैन ने क्या कहा सुने, न्यूज़ नेशन 81 के लिए राजू सिंह राजपूत की खास खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes