Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हरि शेवा उदासीन आश्रम में माँ दुर्गा का सहस्त्रार्चन से गुंजायमान हुआ भक्तिमय वातावरण - NN81



भीलवाड़ा। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर हरि शेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। बुधवार, 25 मार्च 2026 को प्रातः 9:15 बजे माँ दुर्गा का विधिवत अभिषेक कर काजू से सहस्त्रार्चन किया गया। 

पंडित सत्यनारायण शर्मा, पंडित मनमोहन शर्मा एवं पंडित वासुदेव शर्मा सहित तीन वैदिक ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों के बीच सम्पन्न इस अनुष्ठान ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। धार्मिक मान्यता के अनुसार, माँ भगवती का सूखे मेवों से अर्चन करना विशेष फलदायी माना गया है। यह अर्चन साधक के जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और आर्थिक स्थिरता का संचार करता है, साथ ही नकारात्मक शक्तियों का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने बताया कि नवरात्रि का प्रत्येक दिन आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का विशेष अवसर होता है। माँ दुर्गा की कृपा से भक्तों के जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार होता है।


इस दौरान आश्रम के संत सुयज्ञ राम उदासीन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष अरदास कर आरती की गई। श्रद्धालुओं ने आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया तथा प्रसाद ग्रहण किया। आगामी कार्यक्रमों के तहत गुरुवार, 26 मार्च 2026 को दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर प्रातः 11:15 बजे विशेष जड़ी-बूटियों से हवन-यज्ञ आयोजित होगा, जिसमें वातावरण शुद्धि और लोककल्याण की कामना की जाएगी। वहीं शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को प्रातः 11:15 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा, जिसे नवरात्रि का अत्यंत पुण्यकारी अनुष्ठान माना जाता है। पूरे आयोजन के दौरान आश्रम में "राम-राम'' “जय माता दी” के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो रहा है और श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति कर रहे हैं। इस दौरान संत मायाराम, संत राजाराम, संत गोविंद राम, संत केशव राम, ब्रह्मचारी मिहिर, हीरालाल गुरनानी, रविंद्र जाजू, मनीषा जाजू, इंद्र अवतानी, रोमा नोतानी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes