न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र
रामआश्रय बिंद
ओबरा सोनभद्र । ओबरा नगर के अम्बेडकर स्टेडियम में स्वास्थ्य जागरूकता और रोगमुक्त जीवन के उद्देश्य से निःशुल्क चिकित्सा योग कक्षा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कक्षा योग गुरु बाबा रामदेव जी महाराज के परम शिष्य वीरेंद्र योगी एवं पतंजलि महिला समिति सोनभद्र (दक्षिणी क्षेत्र) के नेतृत्व में संचालित हो रही है।
स्थान: अम्बेडकर स्टेडियम, ओबरा, समय: प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 7:00 बजे तक
इस योग कक्षा में ध्यान, प्राणायाम एवं विभिन्न रोगों के लिए विशेष योग आसनों का अभ्यास कराया जाता है। अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा निम्न बीमारियों के लिए प्रभावी योग विधियां सिखाई जाती हैं—
कमर दर्द,घुटनों का दर्द,बवासीर,शुगर (मधुमेह),
थायराइड,प्रोस्टेट, ब्लड प्रेशर (BP),गांठ (ट्यूमर),साइटिका
यह प्रशिक्षण पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से जुड़े योग विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जा रहा है, जिससे साधकों को विश्वसनीय एवं प्रभावी योग ज्ञान मिल रहा है।
👥 सक्रिय सहयोगी एवं साधक:
भाई लाल जी, देवेश कुमार सिंह, बबलू प्रजापति, मनोज कुमार, अनील कुमार, हरिवंश, सुरेश कुमार, अजय, राम-लखन साहू
महिला सहभागिता:
गीता यादव, योग शिक्षिका शिवांगी, एवं ममता (जिला प्रभारी, पतंजलि महिला योग समिति सोनभद्र) के नेतृत्व में बहनों की सक्रिय भागीदारी सराहनीय है।
ओबरा नगर के सभी नागरिकों, युवाओं एवं बच्चों से अपील है कि इस निःशुल्क योग कक्षा में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाएं और एक निरोग जीवन की ओर कदम बढ़ाएं।
