Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गोंदिया शहर के श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा ३७ वर्षो से प्रभु श्री राम की जन्म उत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाता है - NN81



सऺवाददाता

 मुमताज अली सैय्यद

 जिला गोदिया। 


गोंदिया शहर के श्री राम जन्मोत्सव समिति द्वारा ३७ वर्षो से प्रभु श्री राम की जन्म उत्सव पर भव्य शोभायात्रा एवं बाइक रैली का आयोजन किया जाता है l इसी संदर्भ में इस वर्ष गोंदिया शहर के नगर परिषद में निर्वाचित हुए शहर के गण मान्य नगरसेवक का भगवामय स्वागत एवं सम्मान किया गया l उपस्थित हुए सभी नगरसेवकों से निवेदन किया गया कि जिस -जिस चौराहे से राम जी की भव्य शोभायात्रा निकलती है। उन चौराहों पर उनके स्वागत ,सत्कार एवं वंदनवार की तैयारी करें l साथ ही नागरिकों की सुरक्षा, शहर की सफाई और शहर के सुंदरता पर विशेष ध्यान देने के लिए नगर परिषद के अध्यक्ष सचिन जी शेडे से निवेदन किया गया l

श्री राम जन्मोऊत्सव समिति के अध्यक्ष  हेमेंद्र जी पोद्दार पूरे नगरवासियों से निवेदन करते हैं कि विविध प्रकार की दिव्या झांकियां द्वारा शोभायात्रा नगर में भ्रमण करने वाली है इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में अंबेडकर चौक से जयस्तम चौक तक भव्य आतिशबाजी के साथ राम जी की शोभायात्रा नगर में भ्रमण करेंगी शहर वासियों से निवेदन है कि आप सभी बढ़-चढ़कर इस शोभायात्रा में हिस्सा ले । कार्यक्रम का संचालन नितिन जी जिंदल ने एवं आभार प्रदर्शन दीप्ति मिश्रा ने किया l



श्री राम जन्माष्टमी समिति नागरिकों से निवेदन करती  है कि ईश्वरीय कार्य राम जी के जन्मोत्सव 26 तारीख सुबह 12:00 बजे रामनगर राम मंदिर में उपस्थित रहेl 25 तारीख भव्य भाईक रेली सुबह 9:30 बजे रामनगर राम मंदिर से निकलेंगे उसमें उपस्थित रहने का निवेदन किया गया 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes