Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

चैत्र नवरात्रि नवमी पर मां शीतला धाम में होगा भव्य विशाल भंडारा - NN81



तहसील संवाददाता -  अखिलेश गुप्ता

रामगढ़/सोनभद्र: पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ स्थित पुरानी बाजार शीतला मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर इस वर्ष भी आस्था और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति एवं शीतला मंदिर कमेटी द्वारा 27 मार्च 2026 (नवमी तिथि) को मां शीतला शक्ति पीठ धाम पर भव्य एवं विशाल भंडारे के आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।


आयोजन को सफल बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में भंडारे को भव्य, सुव्यवस्थित और यादगार बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि यह आयोजन श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता की मिसाल बनेगा।


बैठक में प्रमुख रूप से अभिषेक सिंह, ग्राम प्रधान बलराज मौर्य, यज्ञनाथ मिश्रा, पंकज मिश्रा, राजेश कुमार गुप्ता, वीर बहादुर मौर्य, शिव प्रसाद विश्वकर्मा, बलराम गोंड, सुग्रीव यादव, कमलेश, राजेश, विकास पटेल, शुभम गौड़, रविंदर सहित अनेक सम्मानित लोग उपस्थित रहे।


समिति की ओर से क्षेत्रवासियों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां शीतला का आशीर्वाद प्राप्त करें और भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर इस पुण्य आयोजन को सफल बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes