ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया
पत्रकार विकास श्रीवास्तव
न्यूज नेशन 81
कानपुर जोन के ADG आलोक सिंह एवं DIG हरिश्चंद्र का औरैया दौरा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बुके देकर किया स्वागत।
कोतवाली औरैया में भव्य परेड की सलामी ली, जवानों के अनुशासन व प्रदर्शन की सराहना की।
सदर कोतवाली को दुल्हन की तरह सजाया गया, दौरे को लेकर दिखा खास उत्साह।
मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल कार्यालय, बंदी ग्रह व पुलिस मैस का विधिवत लोकार्पण।
ADG ने मीडिया से बातचीत में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए जनपदवासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित कार्रवाई के लिए साइबर सेल को बताया महत्वपूर्ण कदम।
सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह व सदर कोतवाल राजकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल रहा मौजूद।
शहर के प्रमुख चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस की विशेष तैनाती।
पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद, पुलिस हर गतिविधि पर रखी नजर।
अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने व आमजन से सहयोग की अपील की।
