न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली
भीलवाड़ा में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक: नई टीम का गठन, प्रदेश सचिव भेरूलाल माली व जिलाध्यक्ष पंकज आडवाणी नियुक्त
भीलवाड़ा। सोमवार को भारतीय पत्रकार संघ की महत्वपूर्ण बैठक शहर के एक निजी होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस दौरान जोटा ने भेरूलाल माली को प्रदेश सचिव, पंकज आडवाणी को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया। नियुक्तियों की घोषणा के साथ ही संगठन में सक्रियता बढ़ाने और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कार्य करने पर जोर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जोटा ने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष आडवाणी को शीघ्र ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने के निर्देश देते हुए कहा कि संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाया जाए और पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया जाए।
बैठक के दौरान राजकुमार माली, महेन्द्र नागौरी, भेरूलाल माली, राजकुमार गोयल, गोपाल वैष्णव, बृजेश शर्मा, राजेश जीनगर, सुभाष व्यास, प्रहलाद तेली शाहपुरा, सहित कई पत्रकार मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों ने प्रदेश अध्यक्ष जोटा का दुपट्टा पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) वर्तमान में 22 राज्यों में सक्रिय होकर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य कर रहा है, जिससे संगठन की पहुंच और प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।
