Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

जिले में उल्लास साक्षरता महापरीक्षा सम्पन्न, शत-प्रतिशत उपस्थिति - NN81



लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर, 24 मार्च 2026 //  जिले में उल्लास नवभारत साक्षरता महापरीक्षा उत्साहजनक माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। परीक्षा के लिए पूरे जिले में 206 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें लगभग 6000 शिक्षार्थी पंजीकृत थे। अब तक 2500 से अधिक परीक्षार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है। विशेष बात यह रही कि नक्सली पुनर्वास केंद्र गरंजी में 90 शिक्षार्थियों तथा उपजेल नारायणपुर में 15 बंदियों ने भी परीक्षा में भाग लिया। इसके अलावा जिले में एक ही परिवार के कई सदस्यों ने एक साथ परीक्षा देकर साक्षरता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर कलेक्टर नम्रता जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आकांशा शिक्षा खलखो एवं जिला शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पटेल ने सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes