Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

पन्ना पुलिस की बड़ी सफलता ग्राम बिल्हा (थाना गुनौर) में हत्या के प्रयास का खुलासा, तीनों आरोपी गिरफ्तार - NN81



रोशनी आनंद वि. सिंह पन्ना-

दिनांक – 23/03/2026

थाना – गुनौर, जिला पन्ना (म.प्र.)



पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन में पन्ना पुलिस द्वारा थाना गुनौर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिल्हा में घटित जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।


घटना का संक्षिप्त विवरण –

दिनांक 02/02/2026 को फरियादी मनोज पांडेय निवासी ग्राम बिल्हा, थाना गुनौर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसी दिन दोपहर लगभग 2:00 बजे ग्राम के देवेंद्र, आनंद एवं राजेश द्विवेदी पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई रामशिरोमणि के घर आए और गाली-गलौज करते हुए उसे बाहर बुलाने लगे तथा जान से खत्म करने की धमकी देने लगे।


इसी दौरान फरियादी की भाभी श्रीमती भद्रा पांडेय द्वारा दरवाजा खोलकर आरोपियों को गाली-गलौज करने से मना किया गया, जिस पर आरोपियों ने हत्या करने की नीयत से पास में पड़े फावड़े से उनके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया, जिससे उनके सिर से अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा और वे बेहोश हो गईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गए, जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दी।


फरियादी की सूचना पर थाना गुनौर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 35/2026 धारा 109(1), 333, 351(2), 115(2), 296(a), 3(5) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही –

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक माधवी अग्निहोत्री द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान एवं एसडीओपी गुनौर श्री राजीव भदौरिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी गुनौर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई।


गठित टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तथा क्षेत्र में मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया। घटना के बाद से आरोपी देवेंद्र, आनंद एवं राजेश द्विवेदी फरार थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी।


दिनांक 22/03/2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राजेश द्विवेदी थाना बृजपुर क्षेत्र के एक ग्राम में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी बृजपुर श्री शक्ति प्रकाश पांडेय के सहयोग से पुलिस टीम द्वारा आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया।


तत्पश्चात शेष दोनों आरोपी देवेंद्र एवं आनंद द्विवेदी को दिनांक 23/03/2026 को ग्राम बिल्हा से गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। घटना में प्रयुक्त फावड़ा आरोपी देवेंद्र द्विवेदी से जप्त किया गया है तथा प्रकरण में विवेचना जारी है।


आरोपियों के नाम –

01. राजेश द्विवेदी पिता बद्री प्रसाद द्विवेदी, उम्र 30 वर्ष

02. देवेंद्र द्विवेदी पिता बिहारी द्विवेदी, उम्र 25 वर्ष

03. आनंद द्विवेदी पिता बलिराम द्विवेदी, उम्र 19 वर्ष

सभी निवासी ग्राम बिल्हा, थाना गुनौर, जिला पन्ना


सराहनीय योगदान –

उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा, उपनिरीक्षक शक्ति प्रकाश पांडेय (थाना प्रभारी बृजपुर), प्रधान आरक्षक मनीष कश्यप, मुकेश कुमार, मुन्ना सिंह तथा आरक्षक श्याम सुंदर एवं नीलेश का प्रकरण के सफल खुलासे में विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes