प्रदीप बैरागी तहसील झारड़ा
जिला उज्जैन मध्यप्रदेश
झारड़ा में कुमावत धर्मशाला में चल रही है श्री राम कथा चैत्र नवरात्रि में तीन दिवसीय श्री राम कथा का भव्य आयोजन
पावन चेत्र नवरात्रि के पावनअवसर पर नगर में तीन दिवसीय श्री राम कथा का आयोजन श्रद्धा भक्ति भाव के साथ किया जा रहा है कथा के प्रथम दिन उद्धव दास जी महाराज ने सत्संग, राम कथा और राम राम की महिमा का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि ये तीनो एक समान और कल्याणकारी है
कथा के दौरान संतो एवम ब्राह्मण के महत्व को बताते हुए भगवान श्री रामके जन्म तक की कथा सुनाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने अत्यंत भाव विभोर होकर सुना महाराज जी ने रामचरितमानस के साथ-साथ भक्तमाल, शिव महापुराण एवं भागवत महापुराण के संदर्भ को जोड़ते हुए कथा का तात्विक विवेचनकिया
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति गंगा प्रभावित होती रही आयोजन समिति द्वारा व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया कथा के आगामी दिनों में भी इसी प्रकार आध्यात्मिक प्रवचन एवं भजन कीर्तन का आयोजन जारी रहेगा
