Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के गौरव अमर शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिवस पूर्ण गरिमा एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। NN81



संत हिरदाराम नगर की सामाजिक संस्था पूज्य सिंधी पंचायत व भारतीय सिन्धु सभा के सयुक्त तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी देश के गौरव अमर शहीद हेमू कालाणी का जन्मदिवस पूर्ण गरिमा एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम अमर शहीद हेमू कालाणी स्टेडियम स्थित हेमू कालाणी की सुंदर आकर्षित आदमकद की प्रतिमा के समक्ष मनाया गया।


इस अवसर पर पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी ने हेमू कालाणी के व्यक्तित्व एवं आजादी के लिए दी कुर्बानी पर विस्तार से प्रकाश डाला कहा कि हेमू कालाणी ने आजादी के लिए कुर्बानी दी हेमू कालाणी समाज व राष्ट्रीय के गौरव थे व सरदार भगतसिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहीद दिवस पर उन्हे भी नमन किया। कार्यक्रम के आरंभ में शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा पर मालार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गयी। पुष्पांजलि अर्पित करने वालो में पंचायत अध्यक्ष माधू चांदवानी, भारतीय सिन्धु सभा के राम कुमारआदि शामिल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes