न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र रामआश्रय बिंद
जुगैल/सोनभद्र। आदिवासी क्षेत्र के रेणुका नदी पार स्थित ग्राम पंचायत गोठानी में न्याय पंचायत सिन्दूरीया द्वारा कम्पोजिट स्कूल गोठानी में वार्षिकोत्सव समारोह एवं शिक्षा चौपाल का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी एवं मंडल अध्यक्ष चोपन संजय केशरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन मनीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने भक्ति गीत, देशभक्ति गीत एवं "बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ" जैसे सामाजिक संदेशों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए।
आदिवासी क्षेत्र के इस विद्यालय में बच्चों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखने लायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि अब शिक्षा के क्षेत्र में यहां के छात्र-छात्राएं किसी भी मायने में पीछे नहीं हैं, बल्कि निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर हैं।
कार्यक्रम के दौरान एक बालिका द्वारा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर उसे सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के तहत उसे इंटरमीडिएट शिक्षा के लिए सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी, जो क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान गोठानी धरमू सहित ब्लॉक चोपन के एआरपी, शिक्षकगण—संतोष, अंजू जायसवाल, मीरा सिंह, सत्य प्रकाश, रीना शर्मा, नीतू, संगीता सिंह, अजीत सिंह, सुशील वर्मा, नितिन कुमार, अर्चना सिंह, सहर्ष सिंह एवं सिन्दूरीया न्याय पंचायत के समस्त शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीण एवं अभिभावकों की भी भागीदारी रही, जिससे आयोजन और भी भव्य बन गया।
