Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग - NN81



न्यूज़ रिपोर्टर देवकरण माली

भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की रेल कनेक्टिविटी में प्रगति  एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लोकसभा सदन में रेल मंत्री से रखी मांग। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने सदन के जीरो ऑवर में निम्नांकित प्रस्ताव की मांग रखी


1. अजमेर कोटा रेलमार्ग पर अजमेर से नसीराबाद वाया जलिन्द्री (मांड़लगढ़) नई रेलवे लाइन निर्माण हेतु । ज्ञात हो कि वर्ष 2013-2014 में अजमेर रेल्वे मंडल द्वारा अजमेर कोटा रूट की सर्वे रिपोर्ट रेल्वे बोर्ड के माध्यम से रेल मंत्रालय में जमा कराई गई थी और इस अजमेर कोटा रेलमार्ग को रेल मंत्रालय की पिंक बुक में भी शामिल किया गया था । इस योजना के अंतर्गत अजमेर से नसीराबाद वाया जलिन्द्री (मांड़लगढ़) से कोटा को रेलमार्ग से जोड़ना प्रस्तावित था तथा लोहरवाड़ा, जसवंतपुरा, सरना, गोयला, सरवाड़, सूरजपुरा, कालेडा, कृष्णा गोपाल, अरवा, शक्करगढ़, मोतीपुरा, जलिन्द्री (मांडलगढ़) सहित 15 रेल्वे स्टेशनों  नए बनाने व विकसित बनाने का प्रस्ताव रखा ।


2. मांडलगढ़ से भीलवाड़ा वाया बिगोद , सवाईपुर पर नई रेल्वे  ट्रैक की आवश्यकता है जिससे उपरमाल के खनन व्यवसाय व स्थानीय निवासियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा ।


3. कोरोना महामारी  से पूर्व अजमेर-बांद्रा रेल गाड़ी वाया भीलवाड़ा संचालित होती थी । गाड़ी सं 12995 - 12996 एवं 22901 -22902 जो अल्टरनेट दिन अजमेर से तथा उदयपुर से चित्तौड़गढ़ पर  कनेक्ट होकर एक ट्रैन बनती थी जो विगत 5 वर्ष से अजमेर से संचालित नही ंहोकर केवल उदयपुर से ही संचादलत हो रही है, जबकि यात्रीभार के अनुसार प्रतिदिन भीलवाड़ा से भी पूर्वानुसार 6 दिन होना आवश्यक है, साथ ही भीलवाड़ा से वैकल्पिक ट्रैन मुंबई के लिए होना जरूरी है, इसके अलावा इस रूट पर यात्रीयों का अधिक आवागमन होने के कारण मुंबई के लिए अजमेर से भीलवाड़ा वाया रतलाम होते हुए अन्य ट्रैन डायवर्ट करने

की आवश्यकता है।


3. गत कई दशकों से भीलवाड़ा से दिल्ली के लिए वर्तमान में एक ट्रैन चेतक एक्सप्रेस संचालित है, जबकि मीटर गैज के समय भी भीलवाड़ा - दिल्ली रूट पर 2 ट्रैन क्रमशः चेतक एक्सप्रेस एवं पिंक सिटी गरीब नवाज थी । इसलिए उदयपुर वाया भीलवाड़ा जयपुर होते हुए दिल्ली की नई ट्रैन प्रारंभ होना नितांत आवश्यक है।सांसद अग्रवाल ने कहा कि मेरा इस प्रस्ताव के माध्यम से केन्द्र सरकार से यह मांग  है कि वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की रेल कनेक्टिविटी में प्रगति  एवं सुदृढ़ीकरण हेतु उचित कार्यवाही हो।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes