Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कलेक्टर श्रीमती सिंह ने किया सींगरी नदी पुनर्जीवन कार्यों का निरीक्षण - NN81



नरसिंहपुर,,,, मध्य प्रदेश 

नरसिंहपुर, 26 मार्च 2026. कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह ने जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सींगरी नदी पुनर्जीवन कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत नरसिंहपुर की ग्राम पंचायत मगरधा में संचालित कार्यों का गुरुवार को निरीक्षण किया।


      निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर चल रहे कार्यों की प्रगति का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र सिंह नागेश सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


      कलेक्टर श्रीमती सिंह ने निर्देशित किया कि सींगरी नदी में किसी भी प्रकार का तरल अपशिष्ट प्रवाहित न होने दिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि नदी के कैचमेंट एरिया में किसी भी प्रकार का कंक्रीट निर्माण कार्य नहीं किया जाए, ताकि प्राकृतिक जल प्रवाह एवं पर्यावरण संतुलन बना रहे। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन को प्राथमिकता देते हुए संबंधित अधिकारियों को अभियान को गंभीरता से क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।


      सीईओ जिला पंचायत श्री गजेन्द्र सिंह नागेश ने बताया कि सींगरी नदी पुनर्जीवन परियोजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत मगरधा में लगातार घाट सुधार, बेचिंग, स्वच्छता का कार्य प्रगतिरत है। यह कार्य पंचायतों के स्वच्छता मद के साथ विभिन्न निर्माण विभागों के सहयोग से किया जा रहा है।


न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंहपुर से राजा जाटव की खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes