न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र रामआश्रय बिंद
सोनभद्र | 27 मार्च 2026
जनपद सोनभद्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना ओबरा पुलिस ने 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान क्लब नंबर-1 के पास एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीछा कर उसे चौराहा क्षेत्र के पास दबोच लिया।
पकड़े गए युवक की पहचान अमन उर्फ रिंकू उर्फ डोम (उम्र लगभग 22 वर्ष), निवासी पचही सेक्टर-4, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से सफेद प्लास्टिक की थैली में रखा 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा, ₹720 नकद तथा एक काले रंग की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (UP 64 BD 6930) बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ओबरा में मु0अ0सं0 61/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय भेजा जा रहा है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक विष्णु प्रभा सिंह, हेड कांस्टेबल संतोष पटेल और हेड कांस्टेबल अनिल गुप्ता की टीम ने अहम भूमिका निभाई।
पुलिस का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
