Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सारंगपुर से चौंका देने वाला मामला निकालकर सामना है जहां पर विद्युत विभाग और नगर पालिका में हुई तनातनी। NN81




नगर में बंदूक वाले गार्ड लेकर बिना नोटिस दिए लोगो के घरों ओर दुकानों की बिजली काटने वाले बिजली कंपनी पर नगर पालिका ने जड़ा तला। 


मामला गुरुवार का है जहां सारंगपुर में नगर पालिका ने बिजली विभाग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश विद्युत बोर्ड (MPEB) के अधीक्षण यंत्री कार्यालय सहित स्थानीय बिजली दफ्तर में ताला लगा दिया यह कार्रवाई विभाग पर 1 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के बकाया कर को लेकर की गई है यह घटनाक्रम तब सामने आया जब एक दिन पहले ही बिजली विभाग ने बकाया बिल के चलते शहर की स्ट्रीट लाइट का कनेक्शन काट दिया था जिससे नगर पालिका ने इसे जवाबी कार्रवाई के तौर पर अंजाम दिया है।


जानकारी के अनुसार, नगर पालिका पिछले कई वर्षों से बिजली विभाग से भवन कर, स्वच्छता कर और प्रकाश कर की राशि की वसूली का प्रयास कर रही थी इस संबंध में बीते दो वर्षों में 20 से अधिक नोटिस जारी किए गए, लेकिन विभाग द्वारा बकाया राशि जमा नहीं की गई। 


नपाधिकारी दीपक रानवे ने बताया कि बिजली विभाग पर 4-5 वर्षों से कर की बड़ी राशि बकाया है इसे जमा कराने के लिए कई बार नोटिस दिए गए, लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नही मिली उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका ने पहले ही एडजस्टमेंट की बात कही गई थी इसके बावजूद विभाग ने न तो बकाया राशि जमा की और न ही समन्वय दिखाया। इसके विपरीत, शहर की स्ट्रीट लाइट बंद कर दी गई, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा।


नपा का कहना है कि जब तक बिजली विभाग बकाया कर राशि और उस पर लगने वाली पेनल्टी जमा नहीं करता, तब तक कार्यालय पर लगे ताले नहीं खोले जाएंगे। इस कार्रवाई से शहर में हड़कंप की स्थिति बन गई है और दोनों विभागों के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है।


नगर पालिका की इस सख्ती को बकाया वसूली के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि बिजली विभाग इस मामले में आगे क्या रुख अपनाता है।


सऊद खान की रिपोर्ट।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes