Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

खैरा में ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ अभियान के तहत बोरी बंधान कार्यक्रम संपन्न - NN81



संवाददाता गिरीश शुक्ला

सीधी। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित ‘जल शक्ति से नव भक्ति’ कार्यक्रम के अंतर्गत जल गंगा संवर्धन अभियान को लेकर लगातार जागरूकता एवं संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में दिनांक 27 मार्च 2026 को प्रस्फूटन ग्राम खैरा में बोरी बंधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री मुकेश गौर के मार्गदर्शन एवं ब्लॉक समन्वयक श्री अनिल पाठक के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान जल संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गांव में 30 बोरियों का बोरी बंधान किया गया, जिससे वर्षा जल के संचयन एवं जल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर दीनदयाल सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण पाण्डेय, आदर्श ग्राम खैरा के प्रस्फूटन अध्यक्ष आदर्श शुक्ला, सचिव मयंक मोहन सिंह सहित समिति के अन्य सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जल है तो कल है”, इसलिए हर व्यक्ति को जल बचाने के लिए जागरूक और सक्रिय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes