Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

आर शंकर द्वारा थाना भीटी का औचक निरीक्षण किया गया। NN81



रिपोर्ट मोहम्मद रजा हैदर कैमरामैन दीपक वर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकर नगर

आज दिनांक 17.03.2026 को  पुलिस अधीक्षक अंबेडकरनगर अभिजीत आर शंकर द्वारा थाना भीटी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


इसके अतिरिक्त थाना परिसर में चल रहे निर्माणाधीन भवनों का भी निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा की गई तथा समयबद्ध एवं मानक के अनुरूप कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।


पुलिस अधीक्षक  ने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं जनसुनवाई को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश भी दिए।


निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक  द्वारा भीटी बाजार में पैदल गश्त किया गया। इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियों/गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह उप निरीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह उप निरीक्षक ब्रह्म प्रकाश श्रीवास्तव योगेंद्र सिंह यादव आदि पुलिसकर्मीमौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes