Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सीईओ ने अजनाल नदी तट पर श्रमदान कर ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ का शुभारंभ किया - NN81



संवाददाता अनिल मालवीय सिराली जिला हरदा एमपी    

 खबर जिला हरदा  से 19 मार्च 2026/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए 19 मार्च से ‘जल गंगा संवर्धन अभियान 2026’  प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। यह अभियान 19 मार्च गुड़ी पड़वा से शुरू होकर 30 जून 2026 तक जारी रहेगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की नदियों, तालाबों, कुओं और अन्य प्राचीन जल संरचनाओं का संरक्षण व संवर्धन करना है। 

जिले में इस अभियान का शुभारंभ गुरुवार को हरदा शहर स्थित अजनाल नदी के तट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारी कर्मचारियों ने श्रमदान कर किया। 

इस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री अंशुल गोयल और सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजलि जोसेफ सहित अन्य अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान किया। 

कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, उप संचालक कृषि श्री जे.एल. कास्दे, सीएमएचओ डॉ. एच.पी. सिंह, जिला आबकारी अधिकारी श्री सुनील भोजने, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार और जनपद पंचायत सीईओ श्री विश्वजीत पाटीदार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी भी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes