Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रामनवमी पर नगर होगा राममय, भव्य शोभायात्रा की तैयारियां तेज , घर-घर फहरेंगे भगवा ध्वज, आकर्षक झांकियों से सजेगा पूरा शहर - NN81




न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र रामआश्रय बिंद 


सोनभद्र। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में भव्य शोभायात्रा निकालने को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। इसी क्रम में मंगलवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में श्री राम दरबार अखाड़ा समिति की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता आनंद मिश्रा ने की।


बैठक में समिति के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने के लिए नगरवासियों से बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की। उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने कहा कि शोभायात्रा निर्धारित मार्गों से निकाली जाएगी और इसमें अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।


अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति द्वारा नगर में भगवा ध्वजों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने सभी सदस्यों से अपने-अपने वार्डों में घर-घर ध्वज लगाने की अपील की, जिससे पूरा नगर भक्तिमय और राममय वातावरण में रंग जाए।


उन्होंने आगे बताया कि शोभायात्रा में भगवान श्रीराम दरबार की भव्य और मनमोहक झांकियों के साथ-साथ कई आकर्षक प्रस्तुतियां शामिल होंगी, जो श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर देंगी। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर प्रसाद वितरण, पुष्प वर्षा, फल-मिष्ठान और शरबत की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी।


बैठक में आशीष अग्रवाल, अनुपम त्रिपाठी, बलराम सोनी, प्रकाश श्रीवास्तव, श्याम उमर, अभिषेक गुप्ता, अमन वर्मा, मनीष वर्मा, रवि केसरी, दिनेश कुमार, धीरेंद्र पांडे, सत्यम पांडे, संतोष, रोहित, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


नगर में रामनवमी को लेकर उत्साह चरम पर है और तैयारियां इसे ऐतिहासिक बनाने की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes