संवाददाता:-देवव्रत राय
लोकेशन:-बलरामपुर छत्तीसगढ़
News Nation 81
एंकर:-बलरामपुर जिले के कुसमी वन परिक्षेत्र में अवैध उत्खनन के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है।यह कार्रवाई वनमंडल बीट आलोक बाजपेई के निर्देशन, उपवन मंडल अधिकारी श्री रविशंकर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन एवं वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री मणिकांत वर्मा के नेतृत्व में की गई।
कुसमी वन परिक्षेत्र की टीम द्वारा संरक्षित वन क्षेत्रों में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कुसमी बीट अंतर्गत संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 3033 में अवैध रूप से पत्थर उत्खनन कर ट्रैक्टर में लोड कर परिवहन करते हुए एक वाहन को मौके पर पकड़ा गया।
वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को जब्त कर लिया। जांच के दौरान ट्रैक्टर के मालिक का नाम हरीगोविंद यादव पाया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया है कि उक्त व्यक्ति पूर्व में भी जंगलों से अवैध लकड़ी कटाई कर ईंट भट्टा व्यवसाय में संलिप्त रहा है। छापेमारी के दौरान वह ट्रैक्टर में लोड लकड़ी को मौके पर उतारकर कार्रवाई से बचता रहा है।
यह कृत्य वन अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है। मामले में प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि संरक्षित वन क्षेत्रों में किसी भी प्रकार की अवैध उत्खनन या परिवहन गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
प्रेमसाय दीवान (परिक्षेत्र सहायक)
नंदलाल कुजूर (परिसर रक्षक)
देवेश जेरी
सुमन तिर्की
बलवान
बलरामपुर जिले के कुसमी वन परिक्षेत्र में अवैध रूप से ट्रैक्टर में पत्थर लोड कर ले जाते समय पकड़ा गया
वन विभाग की सतर्कता से बड़ी कार्रवाई
आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी अवैध गतिविधियों के आरोप
