Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

IPL 2026 से पहले बड़ा ट्विस्ट: इंग्लैंड खिलाड़ी की डायरेक्ट एंट्री, रिप्लेसमेंट का ऐलान

आईपीएल के अगले सीजन से ठीक पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। टीम को पहले ही दिन आरसीबी के खिलाफ मैच खेलना है।



आईपीएल 2026 का सीजन अब करीब है। पहला मुकाबला 28 मार्च को खेला जाएगा। इस बीच टीमों की ओर से जहां तैयारी की जा रही है, वहीं खिलाड़ियों के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी जारी है। इस बार कुछ ज्यादा ही खिलाड़ी बाहर हो रहे हैं। हालां​कि ज्यादातर की वजह इंजरी है। इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने भी एक खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। टीम को इस सीजन का पहला मैच खेलना है। 

जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा। इस दिन सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी की टीमें आपस में भिड़ती हुई नजर आएंगी। मैच बेंगलुरु में होगा। पहला मैच अब कुछ ही दिन बाद होगा, इस बीच सनराइजर्स हैदराबाद को उस वक्त बड़ा झटका लगा था, जब पता चला कि जैक एडवर्ड्स बाहर हो गए हैं। जैक एडवर्ड्स कुछ ही दिन पहले बाहर हो गए थे। इसके बाद उनके रिप्लेसमेंट के लिए खिलाड़ी की तलाश की जा रही थी। अब पता चला है कि डेविड पेन को अपने पाले में शामिल किया है। वे इंग्लैंड के गेंदबाज हैं और काफी अनुभव भी रखते हैं। 

डेविड पेन को मिली आईपीएल में एंट्री

सनराइजर्स हैदराबाद ने जिस डेविड पेन को अपनी टीम में शामिल किया है, उनके बारे में आपने शायद कम सुना होगा, लेकिन वे काफी अनुभवी खिलाड़ी हैं। ये बात और है कि वे आईपीएल में नजर नहीं आए और इंग्लैंड के लिए भी इंटरनेशनल क्रिकेट कम खेला है, इसलिए भारत के लोग उन्हें नहीं जानते हैं। डेविड पेन की उम्र इस वक्त करीब 35 साल की है। 

ऐसा रहा है डेविड पेन का करियर

डेविड पेन ने इंग्लैंड के लिए केवल एक ही वनडे इंटरनेशनल मैच खेला हैं, इसमें उन्हें एक सफलता मिली थी। जहां तक टी20 मैचों की बात है तो वे अब तक 233 मुकाबले खेलकर 304 विके चटका चुके हैं। डेविड पेन बीबीएल यानी बिग ​बैश लीग खेलते हैं और वहां काफी नाम कमाया है। अब वे पहली बार किसी आईपीएल टीम से जुड़ने जा रहे हैं। देखना होगा कि अगर डेविड पेन को मौका दिया जाता है तो वे अपनी टीम के लिए कैसा खेल दिखाते हैं। जल्द ही डेविड पेन सनराइजर्स हैदराबाद से जुड़ जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes