Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

6 घंटे में दबोचा गया आरोपी! ओबरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप - NN81




न्यूज़ नेशन 81 क्राइम ब्यूरो सोनभद्र बिंद 


ओबरा सोनभद्र । जनपद के थाना ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने तेज़ और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है और पुलिस की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है।


पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देश पर जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में थाना ओबरा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मु0अ0सं0 57/2026 धारा 69, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील कुमार (उम्र लगभग 28 वर्ष) पुत्र भरोस उर्फ पारस भारती, निवासी ग्राम खेड़िया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 25 मार्च 2026 को शाम करीब 6:30 बजे पानी टंकी, खेड़िया ओबरा के पास से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।


 पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय 

इस सफलता में थाना ओबरा के उ0नि0 राजेश दुबे एवं का0 अरुण कुमार की अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता और तेजी से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी।


 अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश 

ओबरा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने यह स्पष्ट कर दिया है कि जनपद में अपराध करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस लगातार सक्रिय है और अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes