Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

रायला पुलिस की लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई, 50 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार - NN81



भीलवाड़ा = जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायला थाना पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 50 किलो 350 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह थाना रायला की लगातार चौथी बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य एवं वृताधिकारी जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी मुलचंद वर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 26 मार्च को थाना रायला के सामने भीलवाड़ा-गुलाबपुरा रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान भीलवाड़ा की ओर से आ रही एक ग्रे रंग की स्विफ्ट कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में सवार दो व्यक्तियों से पूछताछ के बाद वाहन की जांच की गई, जिसमें सीटों के पीछे व डिग्गी में रखे बोरे और कट्टे से 50 किलो 350 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से देवाराम (22) निवासी बिंचावा और प्रीतमपुरी (26) निवासी भण्डारी, दोनों थाना खुनखुना जिला डिडवाना-कुचामन को गिरफ्तार कर लिया। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया गया है।

इस संबंध में थाना रायला पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच माण्डल थाना के आईपीएस प्रशिक्षु अधिकारी आयुष श्रोत्रिया को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

थानाधिकारी मुलचंद वर्मा, श्यामसुन्दर, राजेश, विक्रम और बनवारी लाल शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes