Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत 41 नवजात बालिकाओं को वितरित किए स्वागत किट - NN81


लोकेशन जिला,,,, नरसिंहपुर मध्य प्रदेश 

नरसिंहपुर, 25 मार्च 2026. बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत बालिकाओं के जन्म को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बुधवार को शासकीय जिला चिकित्सालय में जन्मी 41 नवजात बालिकाओं को स्वागत किट का वितरण किया गया। स्वागत किट में एक जोड़ी कपड़े, क्रीम, ऑयल एवं नवजात बालिकाओं के लिए अन्य सामग्री शामिल हैं। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक संचालक सुश्री प्राजंली मर्सकोले ने नवजात बालिकाओं और उनकी माताओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और उन्हें आवश्यक पोषण लेने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि समाज में बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक माहौल विकसित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के मार्गदर्शन में जिले में विभिन्न कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जा रही है।


उल्लेखनीय है कि घटते शिशु लिंगानुपात पर नियंत्रण के लिए भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ योजना का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जन्म के समय लिंगानुपात में हर साल 2 अंको का सुधार करना, संस्थागत प्रसव के प्रतिशत में सुधार करना, 95 प्रतिशत या उससे अधिक दर पर बने रहना, प्रति वर्ष प्रसव रोधी देखभाल (एएनसी) पंजीकरण में पहली तिमाही व प्रतिवर्ष माध्यमिक शिक्षा स्तर पर नामांकन और बालिकाओं/ महिलाओं के कौशल में एक प्रतिशत की वृद्धि, माध्यमिक- उच्चतर माध्यमिक स्तरों पर बालिकाओं के बीच स्कूल छोड़ने की दर को रोकना और सुरक्षित माहवारी स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) के बारे मे बालिकाओं के बीच जागरूकता को बढ़ाना है।


 इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र सिंह पटेल, श्रीमती बिन्दु तिवारी, श्री अम्रताष दुबे, श्री आशीष विश्वकर्मा और स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के कर्मचारी मौजूद


न्यूज़ नेशन 81 जिला नरसिंहपुर से राजा जाटव की खबर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes