Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

गेहूं उपार्जन के लिए जिले के 37 हजार से अधिक किसानों ने कराया पंजीयन, 07 मार्च किया जा रहा है नि:शुल्‍क पंजीयन - सोनकच्छ :-NN81



सोनकच्छ, जिला आपूर्ति अधिकारी देवास ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन के लिए पंजीयन कार्य 07 मार्च 2026 तक किया जा रहा है। गेहूं उपार्जन के लिए अब तक जिले के 37 हजार से अधिक किसानों ने अब तक पंजीयन कराया है। जिले में समिति स्तरीय 86 पंजीयन केन्द्र (देवास-10, सोनकच्छ-11, टोंकखुर्द-06, बागली-06, उदयनगर-04, हाटपिपल्या-06, कन्नौद-12, सतवास-12, खातेगांव-19) स्थापित किये गये है। जिन पर किसान पंजीयन का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इन केन्द्रों पर निःशुल्क किसान पंजीयन की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त किसान जनपद पंचायत कार्यालयों/तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों पर भी किसान निःशुल्क पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन नीति अनुसार एम.पी.ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेन्टर, लोक सेवा केन्द्र, निजी व्यक्तियों द्वारा साईबर कैफे पर किसान सशुल्क पंजीयन करवा सकते है। पंजीयन हेतु निर्धारित शुल्क 50 रूपये से अधिक नहीं होगा।

सुनील सिंह चौहान 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes