Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

ह्यूमन पिपलोमा वायरस HPV वैक्सीन का हुआ शुभारंभ। :-NN81



आज दिनांक 28.02.2026 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झारडा विकासखण्ड महिदपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महोदय डॉ अशोक पैटेल के निर्देशानुसार निःशुल्क मुख्यमंत्री हृदय जांच शिविर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें गोकुलदास हॉस्पिटल इन्दौर के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा 407 मरीजों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया जिसमें निःशुक्ल ईसीजी, हृदय रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श, विशाल नेत्र परीक्षण शिविर किया गया शिविर में पूर्व विधायक बहादूर सिंह चौहन, श्री शिवनारायण जी सूर्यवंशी अध्यक्ष प्रतिनिधि जनपद पंचायत महिदपुर श्री श्यामसिंह बगडावत भाजपा मंडल अध्यक्ष झारडा डॉ विपूल धाडिवाल एवं स्वास्थ्य विभाग सें बी.एम. ओं डॉ शोभना भाबर, एम.ओं. डॉ सलीम खान, बी.पी.एम. वजेराम गनावा, लेखा प्रबंधक प्रकाश जोशी बी.सी.एम. शंकर सिंह चौहान, उपस्थित रहें। 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दृढ़ संकल्प और विश्वास से किशोरी बालिकाओं के सर्वाइकल कैंसर के बचाव के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अशोक पैटेल के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र झारडा जिला उज्जैन में शुभारंभ किया गया। जिले की किशोरियों के लिए एक ऐतिहासिक स्वास्थ्य पहल की शुरुआत की गई। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से 28 फरवरी 2026 से एचपीवी ह्यूमन पैपिलोमा वायरस टीकाकरण अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान 14 से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की किशोरियों के लिए पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। जिससे बचाव के लिए यह टीका अत्यंत प्रभावी माना जाता है। उक्त अवसर पर बी. एम. ओं डॉ शोभना भाबर, एम.ओं. डॉ सलीम खान, बी.पी.एम. वजेराम गनावा, लेखा प्रबंधक प्रकाश जोशी बी.सी.एम. शंकर सिंह चौहान, उपस्थित रहें।

प्रदीप बैरागी तहसील 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes