पिड़ावा तहसील से
रिपोर्टर: मोहम्मद इस्लाम
पुलिस थाना पिड़ावा ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 700 ग्राम गांजा बरामद किया है। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल और गांजा बिक्री के 55 हजार रुपये भी जब्त किए गए हैं।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों और संगठित अपराध, विशेषकर मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 18 फरवरी 2026 को पिड़ावा थाना पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान बांसखेड़ी ढाबला भोज आम रोड पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान कमल सिंह (22) पुत्र ईश्वर सिंह, निवासी डोंगरगांव, थाना सुसनेर, जिला आगर मालवा (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के पास से तस्करी में उपयोग की जा रही मोटरसाइकिल तथा गांजा बिक्री से प्राप्त 55 हजार रुपये भी जब्त किए हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी पिड़ावा श्रीमती पूजा नागर के सुपरविजन में, थानाधिकारी रामपाल के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।
कार्रवाई में शामिल टीम सदस्य:
रामपाल, थानाधिकारी, पुलिस थाना पिड़ावा
निरंजन कुमार, एएसआई
हेमराज, कांस्टेबल (सूचना अधिकारी – विशेष भूमिका)
राजेंद्र कुमार, कांस्टेबल (विशेष भूमिका)
अरविंद पुनिया, चालक कांस्टेबल
राहुल, कांस्टेबल
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में खौफ का माहौल है तथा मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश गया है।
