अमरोहा रजबपुर थाना क्षेत्र गाँव पपसरा में रविवार को भीम रक्षक संगठन ने एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने UGC कानून का समर्थन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कानून लागू नहीं होता है, तो बड़ा आंदोलन कराया जायगा।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह नौटियाल ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों और जातिवादी मानसिकता के लोगों ने इस कानून का विरोध किया था। उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय ने इस कानून के कार्यान्वयन पर रोक लगा दी है।
रक्षक भारत एकता मिशन
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह नौटियाल ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों और जातिवादी मानसिकता के लोगों ने इस कानून का विरोध किया था। उनकी याचिका पर उच्च न्यायालय ने इस कानून के कार्यान्वयन पर रोक लगा गई दी है।
भीम रक्षक संगठन ने दोहराया है कि यदि यह कानून लागू नहीं हुआ, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे, जिसकी गूंज संसद तक पहुंचेगी। इस प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ सिंह नौटियाल, संस्थापक गौरव सिंह यमराज, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री गजराज सिंह, उत्तर प्रदेश के प्रदेश महासचिव एडवोकेट जसपाल सिंह और मुरादाबाद के मंडल उपाध्यक्ष उमेश नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
