रायपुर (भीलवाड़ा)।
ग्राम पंचायत पिता का खेड़ा के गांव मंडोल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक लादूलाल पितलिया ने ग्रामीण विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
विधायक पितलिया ने महादेव जी मंदिर आसण पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सराय निर्माण के लिए 3 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने मंडोल से पालरा रोड तथा मंडोल से ठिकाणी रोड के निर्माण की भी घोषणा की, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
इन विकास घोषणाओं से क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव हो सकेगा। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन कार्यों से गांव की तस्वीर बदलेगी और विकास को नई गति मिलेगी।
विधायक लादूलाल पितलिया ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी इसी तरह जनहित के कार्य किए जाते रहेंगे।
