एमसीबी (छ.ग.) रिपोर्ट - मनीराम सोनी
एमसीबी/कोरिया छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपनी सांगठनिक संरचना को मजबूती प्रदान करते हुए विमल मिंज को जिलाध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय द्वारा 19 दिसम्बर 2025 को आयोजित विशेष बैठक में पारित प्रस्ताव के आधार पर की गई है। इस बैठक में आर पी गौतम प्रांतीय सचिव एस एस जयसवाल निवर्तमान जिलाध्यक्ष एस एस राजवाड़े प्रांतीय संगठन सचिव मुख्य रूप से उपस्थित रहे
बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया निर्णय
विमल मिंज की नियुक्ति का आधार 19 दिसम्बर 2025 को हुई संघ की उच्च स्तरीय बैठक रही। इस बैठक में प्रदेश भर के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की वर्तमान समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की थी। बैठक में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि संगठन की सक्रियता बढ़ाने और कर्मचारियों की आवाज को मुखर करने के लिए नेतृत्व में ऊर्जावान चेहरों को आगे लाया जाए।
प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने जताया भरोसा
नियुक्ति पत्र जारी करते हुए प्रांताध्यक्ष अनिल पाण्डेय ने कहा
विमल मिंज लंबे समय से स्वास्थ्य कर्मियों के अधिकारों के लिए संघर्षरत रहे हैं। उनकी कार्यकुशलता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में जिला इकाई न केवल मजबूत होगी, बल्कि जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित होगा।"
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विमल मिंज ने क्या कहा
अपनी नियुक्ति के पश्चात समर्थकों और मीडिया को संबोधित करते हुए विमल मिंज ने कहा की मुझ जैसे एक छोटे से कार्यकर्ता पर प्रांताध्यक्ष आदरणीय अनिल पाण्डेय जी और संगठन के वरिष्ठ नेतृत्व ने जो भरोसा जताया है, मैं उसके लिए हृदय से कृतज्ञ हूँ। यह पद मेरे लिए केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि उन हजारों स्वास्थ्य योद्धाओं की सेवा का संकल्प है जो दिन-रात जनता की जीवन रक्षा में जुटे रहते हैं।
आगामी कार्ययोजना और विज़न:
विमल मिंज ने अपनी प्राथमिकताओं को विस्तार देते हुए आगे कहा:
कर्मचारी हित सर्वोपरि:
हमारा पहला लक्ष्य स्वास्थ्य विभाग के अंतिम पंक्ति के कर्मचारी तक पहुँचकर उनकी समस्याओं को समझना है। चाहे वह वेतन विसंगति का जटिल मुद्दा हो, समय पर अन्य सुविधाओं या फिर भत्तों का मामला अब हर कर्मचारी की आवाज़ शासन के कानों तक गूंजेगी हम संवाद और समाधान की नीति के तहत टकराव में नहीं, बल्कि ठोस संवाद में विश्वास रखते हैं। हम प्रशासन और कर्मचारियों के बीच एक मज़बूत सेतु का काम करेंगे ताकि कार्यस्थल पर आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों का त्वरित निराकरण हो सके।"
सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं
अस्पतालों में काम करने वाले हमारे साथियों की सुरक्षा हमारी रेड-लाइन है। ड्यूटी के दौरान किसी भी कर्मचारी के साथ होने वाला दुर्व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम एक ऐसा वातावरण तैयार करेंगे जहाँ हर स्वास्थ्य कर्मी बिना किसी भय के और पूरे सम्मान के साथ अपनी सेवाएं दे सके।"
"संगठन की एकजुटता ही हमारी शक्ति है मैं जिले के समस्त स्वास्थ्य संयोजकों, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल साथियों से अपील करता हूँ कि वे व्यक्तिगत मतभेदों को भुलाकर संगठन के झंडे तले एकजुट हों। जब हम एक स्वर में बोलेंगे, तो हमारी मांगों को अनदेखा करना शासन के लिए असंभव होगा।
दिलीप पाण्डेय सोनहत में संगठन के नए सारथी
सोनहत ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में दिलीप पाण्डेय की नियुक्ति ने स्थानीय स्तर पर संगठन को पुनर्जीवित कर दिया है। दिलीप पाण्डेय को उनकी बेबाक कार्यशैली के लिए जाना जाता है। उन्होंने पदभार ग्रहण करने की घोषणा के साथ ही कहा कि सोनहत के दुर्गम क्षेत्रों में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा और उनके भत्तों का भुगतान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
एक ही मंच पर विदाई और स्वागत के साथ शपथ ग्रहण
स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने एक ही मंच पर अपने पूर्व जिलाध्यक्ष एस.एस. जायसवाल को भावभीनी विदाई दी और नवनियुक्त अध्यक्ष विमल मिंज का आत्मीय स्वागत किया।
सम्मान और विदाई कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष एस.एस. जायसवाल के सफल कार्यकाल और उनके द्वारा किए गए संघर्षों को याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। और वर्तमान अध्यक्ष का स्वागत किया गया साथ ही सभी पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण। भी सम्पन्न हुआ पदभार ग्रहण करने के बाद विमल मिंज ने कहा कि वे स्वास्थ्य कर्मचारियों की लंबित मांगों और उनके हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उन्होंने संगठन की मजबूती और एकता पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और संघ के पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए नेतृत्व को अपनी शुभकामनाएं दीं।कर्मचारियों में हर्ष की लहर विमल मिंज की नियुक्ति की खबर मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न संवर्गों—नर्सिंग स्टाफ, लैब टेक्नीशियन, और मैदानी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं—में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समर्थकों का मानना है कि मिंज के अनुभव से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ कर्मचारियों के मनोबल में भी वृद्धि होगी। 31 जनवरी को हुए इस कार्यक्रम में कोरिया जिले के छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के निःवर्तमान अध्यक्ष श्याम सुंदर जयसवाल जी के विदाई समारोह कार्यक्रम एवं नए जिला अध्यक्ष विमल मिंज एवं नवनियुक्त विकासखंड अध्यक्षों में से अमरनाथ साहू बैकुंठपुर एवं बचरा पौड़ी क्षेत्र के रोशन कुमार का विकासखंड अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम संस्कृतिक भवन बैकुंठपुर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विकासखंड सोनहत विकासखंड बैकुंठपुर, बचरापोंडी एवं जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर कर्मचारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही सोनिया लाल, नैंसी केल्विन सुनीता यादव, सुनीता बड़ा सरस्वती पटेल,,जयंती बाखला,मंजू जायसवाल,मंजू तिर्की रामेश्वरी पैकरा,अमिया खलखो,पूजा सिंह जितेंद्र जायसवाल, सुनील सोनी, सचिन शर्मा,शोभा कुमारी,वंदना सिंह, रवि नाहक, रूबी शर्मा, प्रशांत नायर, बुधराम सुधन दास, दिनेश पैकरा, शरदचंद दास ,जितेंद्र सिंह,वेद प्रकाश सिंह एवं जिले के अन्य कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। वही कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष आर0 डी0 दीवान जी, एवं वरिष्ठ प्रांतीय सचिव श्री आर0पी0 गौतम , प्रांतीय संगठन सचिव सिंगार साय राजवाड़े राजकुमार जायसवाल , निः वर्तमान ब्लाक अध्यक्ष बैकुंठपुर श्री सत्येंद्र सिंह,बचरापोंडी के निवर्तमान अध्यक्ष रामकुमार सिंह,नागेंद्र पटेल, भोला शंकर यादव, संजय सोनी, वीरेंद्र साहू, अनिल कुशवाहा, महेंद्र साहू , राजेंद्र यादव, एस0पी0गौतम , अनूप साय, डी0एस0गौतम वाय0एस0 पटेल, दीपक पांडे, अनूप तिर्की, नियाज खान, राजेश प्रसाद, उज्ज्वल टोप्पो, रफ़ीक खान, अनिल कुशवाहा, उषा सिंह तथा प्रशांत गौतम,संजय कुमार जिला संगठन सचिव व अन्य कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। बृज कुमार साहू जी को सर्वसम्मति से कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है
