थाना पवई
दिनांक 31/01/26
पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर हुई कार्यवाही
दिनांक 27/01/2026 को पीड़िता के द्वारा थाना पवई में आकर ऐसी रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी के द्वारा उसके साथ जबरदस्ती कई बार दुष्कृत किया गया है जिसकी सूचना पर थाना पवई में अपराध क्रमांक 33/26 धारा 64(2)m, 351(3) BNS पंजीबद्ध किया गया था । प्रकरण महिला संबंधी एवं गंभीर प्रकृति का होने से पन्ना पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता नायडू , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती वंदना सिंह एवं एसडीओपी पवई श्रीमती भावना दांगी के द्वारा थाना प्रभारी पवई श्री सुशील कुमार अहिरवार को तत्परता से कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में थाना प्रभारी पवई के नेतृत्व में एक टीम गठित कर आरोपी को दिनांक 30/01/26 को गिरफ्तार किया गया है जिसका मेडिकल परीक्षण होने के उपरांत माननीय न्यायालय के आदेश से आरोपी को उप जेल पवई भेज दिया गया है ।
महत्वपूर्ण भूमिका - उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी पवई निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार , महिला उप निरीक्षक सरिता तिवारी , सहायक उप निरीक्षक आनंद मोहन , प्रधान आरक्षक अनिल गर्ग , आरक्षक मनोज अहिरवार, महिला आरक्षक विनीति सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही
