लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
नारायणपुर - मछली पालन विभाग, नारायणपुर द्वारा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के अंतर्गत जाल वितरण योजना का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि सभापति महोदय श्री गुडु उसेंडी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री राकेश उसेंडी के कर-कमलों से नारायणपुर विकासखण्ड के 08 तथा ओरछा विकासखण्ड के 02 कृषक मत्स्य पालकों को ड्रैग नेट जाल का वितरण किया गया।
जाल वितरण योजना अंतर्गत लाभान्वित हितग्राही हैं—
श्री हीरा सिंह (ग्राम कुलानार), श्री रोयदास साहू (ग्राम उड़ीदगांव), श्री मनोज मंडावी (ग्राम गढ़बेंगाल), श्री खेमेश पटेल (ग्राम महिमागवाड़ी), श्री बुद्धेश्वर शोरी, श्री अजय राणा (ग्राम छोटेडोंगर), श्री मुरलीलाल (नारायणपुर), श्री लच्छू राम (ग्राम करंगा, कुकड़झोर), श्री मांहगीलाल (ग्राम डूटाखार) एवं श्री चमन पांडे (ग्राम अलनर)।
साथ ही सहकारी समिति को अनुदान सहायता योजना के अंतर्गत जय शीतला माता मत्स्य सहकारी समिति, धौड़ाई के अध्यक्ष श्री मेहतू को गिल नेट प्रदाय किया गया।
उक्त वितरण कार्यक्रम में सहायक संचालक, मछली पालन श्रीमती पुष्पा विनोदिया, सहायक मत्स्य अधिकारी श्री विवेक ठाकुर (विकासखण्ड ओरछा), सहायक मत्स्य अधिकारी श्री हरीश पात्र (विकासखण्ड नारायणपुर) एवं मत्स्य निरीक्षक श्रीमती कुसुम राणा उपस्थित रहे।
मछली पालन विभाग द्वारा इस योजना के माध्यम से मत्स्य पालकों की उत्पादन क्षमता में वृद्धि एवं उनकी आय में सुधार लाने का उद्देश्य है।
