Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सरगुजा ओलंपिक से निकलेगा प्रदेश में भविष्य का खिलाड़ी - स्वास्थ्य मंत्री : NN81

 


एमसीबी (छ.ग.)   रिपोर्ट - मनीराम सोनी    

एमसीबी। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार आयोजित सरगुजा ओलंपिक 2025-26 की विकासखण्ड स्तरीय प्रतियोगिता का खड़गवां स्थित मिनी स्टेडियम में अत्यंत भव्य, अनुशासित और उत्साहपूर्ण वातावरण में शानदार समापन हुआ। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में खेल भावना, अनुशासन और ग्रामीण प्रतिभाओं की चमक स्पष्ट रूप से देखने को मिली। समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में चिरमिरी नगर निगम के महापौर राम नरेश राय, जनपद उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह, खड़गवां सरपंच सुखित लाल अगरिया, जनपद सदस्य अजय सिंह, नगर निगम चिरमिरी के पार्षद मनीष, राम लखन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक स्तर पर खड़गवां अनुविभागीय अधिकारी विजेन्द्र सारथी, जनपद सीईओ रूपेश बंजारे, विकासखंड शिक्षा अधिकारी आर. एन. मिश्रा, विशेष सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विजय पाण्डेय तथा विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय पाण्डेय और अरुणोदय पाण्डेय की गरिमामय उपस्थिति रही।

प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में बरदर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि खड़गवां उपविजेता रहा। कबड्डी सीनियर बालक वर्ग में भी बरदर विजेता बना और उधनापुर उपविजेता रहा। बालिका सीनियर वर्ग में खड़गवां विजेता रहा तथा बेलकामार उपविजेता बना। खो-खो बालक जूनियर वर्ग में पोड़ीडीह विजेता और खड़गवां उपविजेता रहा, वहीं खो-खो बालिका जूनियर वर्ग में पोड़ीडीह विजेता और बरदर उपविजेता रहा। फुटबॉल प्रतियोगिता में डोमनहील की टीम ने विजेता बनकर उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय दिया जबकि हल्दीबाड़ी उपविजेता रही। समापन अवसर पर सभी विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों के अनुशासन, खेल भावना और टीम वर्क की अतिथियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।

इस आयोजन को सफल बनाने में निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका संजीव डे, वीरेन्द्र नामदेव, शमीम अख्तर, कमल नायक, पी. एन. बाबू, यशवंत नोल्हे, गजेन्द्र पैकरा, हितेश लकड़ा, किशन साहू, मनीषा श्याम, सीमा सिंह, शंभू सिंह, राजेन्द्र कुमार, ईस्तयानुश एक्का, अंशु गुप्ता, राजेन्द्र केशरवानी, पुष्पराज पटेल ने निभाई। अभिलेख प्रभारी के रूप में पेकज लहरे, रेणु सोधिया, कुमारी चन्द्रकला, कुमारी रंजना बखला एवं  शिल्पा श्रीवास्तव का योगदान उल्लेखनीय रहा। पूरे कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली मंच संचालन जितेन्द्र सिंह द्वारा किया गया।वहीं समापन अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि सरगुजा ओलंपिक ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में इन खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes