Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नारायणपुर पुलिस एवं आईटीबीपी बलों की बड़ी कार्रवाई: नक्सलियों का भारी मात्रा में डंप सामग्री और आईईडी बरामद: NN81

 


लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़ 

संवाददाता खुमेश यादव 

नारायणपुर - छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति के तहत जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ क्षेत्रों में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को एक बार फिर बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

दिनांक 31.01.2026 को 53वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल  के सेनानी श्री संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं उप सेनानी श्री तेजवीर सिंह के नेतृत्व में, नारायणपुर पुलिस डीआरजी और आइटीबीपी की संयुक्त टीम द्वारा घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम मडोड़ा से भोटोर के बीच एक 'ज्वॉइंट सर्च ऑपरेशन संचालित किया गया।

सर्च ऑपरेशन के दौरान ग्राम भोटोर के समीप सघन जंगलों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक विशाल डंप बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा की गई घेराबंदी और तलाशी में निम्नलिखित सामग्रियां प्राप्त हुईं:

विस्फोटक सामग्री: भारी मात्रा में डेटोनेटर।

रसद एवं उपकरण: बड़े ड्रम, राशन का सामान एवं अन्य दैनिक उपयोगी साजो-सामान।

 सर्च के दौरान जवानों को एक प्रेशर कुकर आई.ई.डी. भी प्राप्त हुई, जिसे आईटीबीपी की  बीडीएस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही सुरक्षित तरीके से ब्लास्ट कर नष्ट कर दिया गया।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को कोई क्षति नहीं हुई है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। सभी जवान बरामद सामग्री के साथ सुरक्षित कैंप वापस लौट आए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नारायणपुर पुलिस एवं सुरक्षा बलों द्वारा आगे भी इस प्रकार के सघन सर्च ऑपरेशन जारी रहेंगे।

"नक्सलवाद के विरुद्ध हमारा अभियान निरंतर जारी है। सुरक्षा बलों की यह मुस्तैदी क्षेत्र में शांति और विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी।"

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes