Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

कोरबा:- करतला ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रों में समस्याओं का अंबार: NN81

 

करतला/कोरबा (छत्तीसगढ़) से News Nation 81 संवाददाता- छविलाल राठिया की रिपोर्ट -। कोरबा जिले के करतला- ब्लॉक   अन्तर्गत , महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में  अहाता (बाउंड्रीवाल), जैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी । विशेषकर करतला ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में ईंधन (गैस सिलेंडर), राशन और पानी की भारी कमी आ रही है। यह स्थिति छोटे बच्चों के पोषण और स्वास्थ्य पर सीधा असर डाल रही है। कई आंगनबाड़ी केंद्रों में टंकी होने के बावजूद पानी उपलब्ध नहीं है, जिससे स्वच्छता और पेयजल की बड़ी समस्या उत्पन्न हो रही है। भोजन पकाने के लिए समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जो बच्चों के पोषण आहार में बाधा डाल रहा है । कई केंद्रों में बिजली है पर बल्प नहीं है, और अन्य मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी पाई गई है। कोरबा जिले के करतला और आसपास के ग्रामीण वनांचल क्षेत्रों में स्थिति दैनिय एवं चिंताजनक है, जहां मूलभूत सुविधाओं के लिए कार्यकर्ता और ग्रामीण संघर्ष कर रहे हैं। इन गंभीर समस्याओं को हल करने के लिए शासन प्रशासन के द्वारा आज तक ठोस कदम नहीं उठाया गया है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिली जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में लगभग 481 नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण के लिए (DMF) डीएमएफ़ निधी से 52 करोड़ से अधिक  की राशि मंजूरी दी गई है। उसके बावजूद भी धरातल पर अभी भी पानी और ईंधन की समस्या बनी हुई है, जो आंगनबाड़ी केंद्रों में आने वाले छोटे - छोटे बच्चों के लिए अभी भी चुनौती बनी हुई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes