Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में शिक्षक पर छात्रा से दुर्व्यवहार का आरोप, निष्कासन की मांग :-NN81





भीलवाड़ा = शहर के माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में एक शिक्षक पर शराब के नशे में छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगा है। विद्यार्थियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, संबंधित शिक्षक राजेंद्र सिंह यादव ने दिनांक 13 फरवरी 2026 को कॉलेज परिसर में एक छात्रा के साथ अशोभनीय व्यवहार किया। आरोप है कि इस प्रकार की घटना एक से अधिक बार, लगभग तीन से चार बार, घटित हुई है।


इस घटना के बाद कॉलेज परिसर में आक्रोश और असंतोष का माहौल है। विद्यार्थियों का कहना है कि शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति से अनुशासन, मर्यादा और नैतिक आचरण की अपेक्षा की जाती है, किंतु इस घटना से छात्र-छात्राओं में भय और असुरक्षा की भावना उत्पन्न हुई है।


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन के महानगर मंत्री कुणाल सिंह राणावत ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए दोषी शिक्षक के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई तथा निष्कासन की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


महाविद्यालय प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है। प्रशासन ने संकेत दिया है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


इस दौरान प्रांत कार्यसमिति सदस्य दीपा जाट महानगर सह मंत्री नमन जैन पूर्व छात्रा संघ अध्यक्ष सीमा जांगीड दशरथ शाहू विट्ठल शर्मा रानू कोली सूरज वैष्णव तनीषा लोकेश खटिक देवेन्द्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes