Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुरमा गांव में एसएसबी द्वारा वाइब्रेंट ग्राम के तहत एमसीए कैंप, जरूरतमंद ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयां वितरित। :-NN81



दिनांक 13 फरवरी 2026 को 39वीं वाहिनी एसएसबी के कमांडेंट आर के राजेश्वरी के दिशा-निर्देश पर सशस्त्र सीमा बल की सूंडा इकाई द्वारा सुरमा गांव में वाइब्रेंट ग्राम योजना के अंतर्गत एमसीए (मेडिकल कैंप एक्टिविटी) कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जरूरतमंद ग्रामीणों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया। यह कार्यक्रम तिलक राज सहायक कमांडेंट एसएसबी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। मेडिकल कैंप में सिविल हॉस्पिटल पलिया से आए चिकित्सक डॉ अंकित पांडेय एवं डॉ शालिनी रावत द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की गईं। इस अवसर पर कमांडेंट ने बताया कि इस प्रकार के जनसहायता कार्यक्रम एसएसबी के मूल मंत्र “सेवा, सुरक्षा, बंधुत्व” का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों के लिए ऐसे सामाजिक और सहायता कार्यक्रम लगातार जारी रहेंगे। कैंप के आयोजन से आसपास के ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने इस पहल की सराहना की। 

 पीयूष गुप्ता 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes