Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलाभट्टी, जिला Sukma में ए/227 बटालियन Central Reserve Police Force (सीआरपीएफ) द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। :-NN81





यह कार्यक्रम कमांडेंट श्री गोपाल कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में कैम्प परिसर कोयलाभट्टी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में कोयलाभट्टी, पेरमारास, शगुनघाट, हमीरगढ़, करवाकोपा, जैमेर एवं प्रतापगिरी सहित आसपास के गांवों से लगभग 650 से अधिक ग्रामीण (पुरुष, महिलाएं एवं बच्चे) उपस्थित रहे। इस अवसर पर ग्रामीणों को दैनिक उपयोग की सामग्री, कृषि उपकरण, पठन-पाठन सामग्री तथा खेल-कूद का सामान वितरित किया गया।

साथ ही चिकित्सा शिविर का आयोजन कर चिकित्साधिकारी द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया।

कमांडेंट श्री गोपाल कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि सिविक एक्शन कार्यक्रम केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सामाजिक एवं आर्थिक विकास तथा स्थानीय समुदाय के सशक्तिकरण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास को बढ़ावा देकर युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना ही नक्सलवाद के प्रभाव को समाप्त करने का प्रभावी उपाय है।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सीआरपीएफ 24 घंटे उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर ग्रामीण निःसंकोच कैंप में संपर्क कर सकते हैं। यदि मामला सिविल प्रशासन से संबंधित होगा तो उनकी बात प्रशासन तक पहुंचाई जाएगी। चिकित्सा सुविधा भी कैंप में उपलब्ध रहेगी।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी श्री नवीन कुमार यादव, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विशाल मल्होत्रा, उप कमांडेंट श्री शशिकांत राय, सहायक कमांडेंट श्री कमलेश कुमार साहू, कंपनी कमांडर श्री आलोक कुमार यादव सहित ग्राम पंचायत शगुनघाट, हमीरगढ़ एवं करवाकोपा के सरपंचगण तथा 227वीं वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

इस प्रकार के आयोजनों से सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास, सहयोग और समन्वय को नई मजबूती मिल रही है।

जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes