खामगाव जिला बुलढाणा महाराष्ट्र
150 दिन सेवाकर्मी कार्यक्रम: विदर्भ में प्रथम स्थान
महाराष्ट्र शासन के "150 दिन सेवाकर्मी एवं प्रशासकीय सुधारणा कार्यक्रम" में उत्कृष्ट कार्य के लिए खामगांव नगर पालिका को राज्यस्तरीय सम्मान मिला है। विदर्भ क्षेत्र में खामगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नगर पालिका के मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत शेलके के नेतृत्व में विभिन्न विभागों ने समन्वित रूप से काम करते हुए प्रशासनिक सुधारों को गति दी। सेवा पुस्तिका अद्यतन, पदोन्नति प्रक्रिया, अनुकंपा भर्ती, न प्रशिक्षण उपक्रम जैसे कई कार्य निर्धारित समय में पूरे किए गए।
निर्माण विभाग ने उद्यान, डिजिटल कक्षाएं, अभ्यासिका, श्मशानभूमि सौंदर्याकरण और दुकानों के निर्माण से आय बढ़ाई। स्वास्थ्य विभाग ने कचरा प्रक्रिया पर काम किया, जबकि जलापूर्ति विभाग ने अवैध नल कनेक्शन नियमित कर राजस्व बढ़ाया। भूमि विभाग ने ई-नीलामी से आय में वृद्धि की और अतिक्रमण विभाग ने यातायात बाधाएं हटाई। इस उपलब्धि के लिए शासन स्तर पर मुख्याधिकारी डॉ. शेलके के कार्य की विशेष दखल ली गई है।
इस सफलता के पिछे खामगंव नगर पालिका के मुख्याधिकारी डॉ. प्रशांत शेल्के के नियोजनबध्द, परवर्शक तथा प्रशासकीय कार्यप्रणाली का विशेष योगदान है। 150 दिन के दौरान सभी विभाग में समन्वय रखते हुए कर्मचारी की कार्यक्षमता पर जोर दिया गया। कर्मधारी पशेती प्रकियर, सीधी सेवा भारती, अनुकंपा चयन तथ विविध प्रशिक्षण उपक्रम सफलता से चलाए गए। नगर पालिका के मुख्याधिकारी डॉ प्रशांत शेल्के का पुरस्कार के लिए चयन किया गया।
मोहम्मद फारुक खामगाव
