लोकेशन नारायणपुर छत्तीसगढ़
संवाददाता खुमेश यादव
बच्चों की माँग पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय को बस देने की घोषणा
नारायणपुर: 31 जनवरी 2026/ नारायणपुर गरांजी स्थित परीयना दिव्यांग बच्चों का विद्यालय (आवासीय) में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अचानक पहुंचे। संस्था में अध्ययनरत दिव्यांग रंजित बड्डे ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का स्वागत किया। साथ ही विशेष आवश्यकता वाले बच्चों द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। बच्चों के स्वागत गीत, हनुमान चालीसा और बस्तर क्षेत्र के गीतों की प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्था के बच्चों की माँग पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय को बस देने की घोषणा की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने संस्था के सभी बच्चों को चाललेट का वितरण कर आशीष दिया। दिव्यांग बच्चों के सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मुख्यमंत्री श्री साय सहित उपस्थित राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, बस्तर सांसद श्री महेश कश्यप एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, मुख्यमंत्री सचिव श्री राहुल भगत, कमिश्नर श्री डोमन सिंह, आईजी श्री सुंदरराज पी. ने बहुत सराहना किए ।
विद्यालय के बच्चों ने पूछा आपको हमारे बीच आकर कैसे लगा- मुख्यमंत्री ने मुझे बहुत अच्छा लगा। एक बच्ची ने पूछा- आपको बचपन में कौन सा खेल ज़्यादा पसंद था? मुख्यमंत्री ने मुझे पिड्डूल, फुटबॉल खेल बेहद पसंद था।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम आप लोंगों से मिलने आए हैं अच्छा लगा। संस्था के छोटे-छोटे बच्चे वाद्य यंत्रों का बहुत अच्छा वादन करते देख सुखद अनुभव हुआ। सभी बच्चे अच्छे से पढ़ाई करें, भवन में सुविधाएं अच्छी है। सुविधाओं का लाभ लेकर अपने भविष्य को बेहतर करने का प्रयास करें आप सब आईएएस, आईपीएस बने। किसी भी शारीरिक कमी वाले को हताश नहीं होना चाहिए, भगवान का आवश्यकता वाले व्यक्तियों का विशेष आशीर्वाद देता है।
परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का शुभारंभ 11 सितम्बर 2023 को हुआ है, जिसका संचालन जिला खनिज न्यास निधि मद से हुआ है।परीयना दिव्यांग आवासीय विद्यालय का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को समावेशित कर शिक्षा प्रदान करना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। जिससे इन दिव्यांग बच्चो का आत्म विश्वास सुदृण हो सके एवं समाज में अपनी भुमिका का र्निवहन कर सके । यह विद्यालय सामान्य और दिव्यांग बच्चों के बीच एक पुल की तरह कार्य कर रहा है।
विद्यालय मे वर्तमान मे कल 60 बच्चों का प्रवेश हुआ है जो निम्नानुसार है- श्रवण बाधित-12, दृष्टि बाधित 09,मानसिक दिव्यांग 15, अस्थि बाधित 15, बहु दिव्यांग 09।
विद्यालय में आडियोलॉजी, फिजियोथेरेपी, विशेष षिक्षा (श्रवण बाधित, मानसिक मंदता दृष्टि बाधितार्थ, संगीत शिक्षा, खेल कूद, योग शिक्षा एवं व्यायाम शिक्षा, कम्प्युटर शिक्षा) का संचालन किया जा रहा है। इस विद्यालय में विशेष शिक्षक 3. संगीत शिक्षक 1 कम्प्युटर शिक्षक -1 फिजीयोथेरेपीस्ट 1 आडियोलॉजिस्ट व केयर टेकर 9 है ।
