Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री योगी की नियुक्ति को संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। : NN81


 संवाददाता अनिल मालवीय लोकेशन हरदा


  खबर हरदा  जिले से

राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में, राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री भागवत द्विवेदी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकेश त्रिपाठी द्वारा संगठन में एक वर्ष तक किए गए सराहनीय, सक्रिय एवं जिम्मेदार कार्यों को देखते हुए संजय योगी को हरदा जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी कर्मठता, संगठन के प्रति निष्ठा एवं तेज-तर्रार कार्यशैली को देखते हुए संगठन नेतृत्व ने उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं साथियों ने श्री योगी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शुभकामनाएं देने वालों में बाबूलाल योगी (प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान), डॉ. अशोक चौहान (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश), राहुल राजा (प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड), सुरजीत सिंह ठाकुर (मप्र संयोजक), डॉ. मीरा पराडकर (मप्र अध्यक्ष महिला विंग), राजकुमारी मिश्रा (मप्र उपाध्यक्ष महिला विंग), ममता गुप्ता (प्रदेश प्रभारी महिला विंग), गोपाल शुक्ला (संभाग अध्यक्ष) शामिल रहे।

इसके साथ ही हरदा जिला संगठन से दिनबंधु गौर (जिला महासचिव), अकिल खान, अनिल मालवीय, रघुवीर राजपूत (जिला उपाध्यक्ष), शेख अफरोज (जिला सचिव), संजय नामदेव (प्रमुख महासचिव), अरुण तिवारी (जिला प्रभारी), संजोग व्यास (जिला संगठन मंत्री), दीपक बिल्लौरे (जिला सचिव), पिंकेश शर्मा (जिला उपाध्यक्ष), राजेंद्र बिल्लौरे (जिला मीडिया प्रभारी), अमित विले (जिला कोषाध्यक्ष), यश पांडे (मीडिया प्रभारी) एवं देवी सिंह सेजकर राहुल पवार योगी सहित सभी पदाधिकारियों ने हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes