खामगांव जिला बुलढ़ाणा महाराष्ट्र
बुलढाणा जिला पुलिस पुलिस प्रशासन की ओर से आज 31 जनवरी 2026 को सड़क सुरक्षा अभियान अंतर्गत मोटरसाइकिल रैली निकल गई बुलढाणा पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा अभियान 2026 चलाया जा रहा है। इसी के तहत, आज, 31 जनवरी 2026 को सुबह 11:30 बजे, जिला पुलिस अधीक्षक नीलेश तांबे तथा अपर पुलिस अधीक्षक खामगांव श्रेणिक लोढ़ा के मार्गदर्शन में पुलिस विभाग की एक भव्य दोपहिया रैली खामगांव शहर में निकाली गई। यह शहर की मुख्य सड़कों से गुजरते हुए मुख्य रास्तों से गुजरी इस रैली के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया। रैली यह रैली खामगांव शहर पुलिस थाने में समाप्त हुई। रैली में प्रोबेशनरी एएसपी आदित्य कुमार सिंह, एसडीपीओ प्रदीप पाटिल, थानेदार रामकृष्ण पवार, शिवाजी नगर पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र अहेरकर, खामगांव ग्रामीण पुलिस स्टेशन के थानेदार किशोर तावड़े और अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।
मोहम्मद फारूक खामगांव
