घुलघुली सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ग्रामीणों द्वारा बंद करवा दी गई। जानकारी के अनुसार, पावर ट्रांसफार्मर लगाने के दौरान हुए नुकसान तथा ग्रामीणों को मुआवजा राशि नहीं मिलने के कारण लोगों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया में उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ, लेकिन अब तक उन्हें किसी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया गया है। इसी मांग को लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बंद करवा दी।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, बिजली विभाग के अधिकारियों से बातचीत की कोशिश की जा रही है ताकि जल्द से जल्द समस्या का समाधान निकाला जा सके।
संवाददाता मदनलाल बर्मन की रिपोर्ट
