पूर्व विधायक गुलाब कमरो रहे मुख्य अतिथि*
एमसीबी ग्राम पंचायत सिरौली में नवयुवक मंडल खेल समिति द्वारा आयोजित तीन दिवसीय भव्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया आज तृतीय दिवस खेल का फाइनल समापन किया गया , समापन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक गुलाब कमरो शामिल हुए।प्रतियोगिता का समापन उत्साह, रोमांच और खेल भावना के साथ हुआ, जिसमें ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।इस आयोजन में केवल कबड्डी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण पारंपरिक खेलों की भी विशेष झलक देखने को मिली।घड़ा फोड़,रस्साकसी, कुर्सी दौड़, सूई-धागा, सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता तथा 100 एवं 200 मीटर दौड़ जैसे खेलों में ग्रामवासियों और स्कूली छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे आयोजन के दौरान मैदान में उत्साह का माहौल बना रहा। पुरुष एवं महिला वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमों ने भाग लिया।
पुरुष कबड्डी फाइनल मुकाबले में चिराईपानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि भौता टीम द्वितीय स्थान पर रही। वहीं महिला कबड्डी फाइनल में लकरापारा टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, गोंडवाना फाइटर बेलकामार टीम द्वितीय और नौगोई टीम तृतीय स्थान पर रही। विजेता एवं उपविजेता टीमों को मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए गुलाब कमरो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता केवल उचित मंच और प्रोत्साहन की है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे गांवों की पहचान और युवाओं की ऊर्जा का प्रतीक हैं तथा ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष शरण सिंह, पूर्व जनपद सदस्य रफीक मेमन, संभागीय जन जातीय अध्यक्ष परमेश्वर गुरुजी,आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमोल सिंह मरावी, सांसद प्रतिनिधि अमर सिंह, जनपद सदस्य पूजा कोल, सरपंच मदन सिंह, शफीउल्ला, फारूक भाई सहित अनेक गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी, छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। तीन दिवसीय इस आयोजन ने सिरौली ग्राम पंचायत में खेलों के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
संवाददाता मनीराम सोनी
