Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नईसराय थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न, त्योहारों व महाशिवरात्रि पर सौहार्द बनाए रखने की अपील :-NN81




थाना परिसर में आज शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों और महाशिवरात्रि के दौरान क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

पुलिस प्रशासन ने समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से अपील की कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाएं, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

बैठक में तय किया गया कि त्योहारों के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाएगी, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्कता बरती जाएगी और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी, वहीं आम जनता से सहयोग की अपील की गई ताकि सभी पर्व सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए जा सकें।

संवाददाता प्रदीप शाक्य तहसील नईसरॉय


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes