Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

श्री महेश शिक्षा सदन में माइंड एंड सोल एक्सपो 2026 साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन :-NN81





विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करते एक्सपो: राजेंद्र कुमार कचोलिया


विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का किया प्रदर्शन, अतिथी शिव स्तुति, भजन, नृत्य से हुए मंत्रमुग्ध 


भीलवाड़ा = श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित  श्री महेश शिक्षा सदन में शनिवार को “माइंड एंड सोल एक्सपो 2026” के अंतर्गत साइंस एग्ज़ीबिशन एवं महाशिवरात्रि उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री महेश सेवा समिति के सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यालयों में इस प्रकार की विज्ञान प्रदर्शनी समय-समय पर आयोजित होती रहनी चाहिए, क्योंकि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, जिज्ञासा और नवाचार की भावना को विकसित करते हैं तथा उनके सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर हमारे बीच विशिष्ट अतिथि भेरूलाल काबरा, सतीश  भदादा, नरेंद्र नुवाल, रमेशचंद्र बाल्दी, दिलीप लाहोटी, अर्चित मूंदड़ा, तथा अशोक बांगड़ की गरिमामयी उपस्थिति रही। समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश नराणीवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जाखेटिया, सत्यनारायण मूंदड़ा, सचिव राजेंद्र कुमार कचोलिया, संचालक सदस्य केदारमल जागेटिया, दिलीप तोषनीवाल, सुरेश चंद्र काबरा, दिनेश कुमार शारदा  एवं विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का  पुष्पमालाओं एवं स्मृति-चिन्ह देकर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर हमारे बीच विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। साइंस एग्ज़ीबिशन में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों और प्रोजेक्ट्स का आकर्षक प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा के स्रोत, तकनीकी नवाचार तथा दैनिक जीवन में विज्ञान के प्रयोगों से जुड़े मॉडल विशेष रूप से सराहनीय रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निरंतर जिज्ञासु और नवाचारशील बने रहने के लिए प्रेरित किया। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने शिव स्तुति, भजन, नृत्य और काव्य-पाठ प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे विद्यालय परिसर में भक्ति और उत्साह का वातावरण रहा। सभी सम्मानित अतिथियों ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि “माइंड एंड सोल एक्सपो 2026” वास्तव में ज्ञान और संस्कारों का अद्भुत संगम है। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास तथा शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना की और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। अंत में श्री महेश शिक्षा सदन (यूपीएस विंग) प्रधानाचार्य, श्रीमती अमिता नवाल  ने धन्यवाद उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए सभी आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग एवं मार्गदर्शन के लिए कृतज्ञता प्रकट की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes