Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

सुकमा के दिव्यांगजनों के लिए बड़ी ख़ुशख़बरी :-NN81





निःशुल्क मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर और सहायक उपकरण

शबरी ऑडिटोरियम में 20, 21 और 22 फ़रवरी को आयोजित होगा शिविर 

जिला प्रशासन की तैयारी पूर्ण, सहायक उपकरण पहुंचा सुकमा

   सुकमा/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप सुकमा जिले के दूरस्थ अंचलों में निवासरत दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक विशेष पहल की जा रही है। जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग के समन्वय से 'श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर' के माध्यम से जिले के दिव्यांगजनों हेतु निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण सह प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

यह शिविर जिला मुख्यालय स्थित शबरी ऑडिटोरियम, कुम्हाररास में आयोजित होगा, जहाँ विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यकतानुसार आधुनिक कृत्रिम हाथ, पैर (जयपुर फुट), कैलीपर्स, बैसाखी, ट्रायसाइकिल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र पूर्णतः निःशुल्क प्रदाय किए जाएंगे।


विकासखण्डवार रोस्टर निर्धारित

हितग्राहियों की भीड़ को व्यवस्थित करने और सुचारू रूप से लाभ पहुँचाने के लिए समाज कल्याण विभाग ने विकासखण्डवार तिथि निर्धारित की है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 08:30 बजे से प्रारंभ होगा:

 * 20 फरवरी 2026: छिन्दगढ़ विकासखण्ड के दिव्यांगजनों हेतु।

 * 21 फरवरी 2026: सुकमा विकासखण्ड के दिव्यांगजनों हेतु।

 * 22 फरवरी 2026: कोन्टा विकासखण्ड के दिव्यांगजनों हेतु।

दस्तावेज एवं पात्रता:

शिविर में आने वाले इच्छुक हितग्राहियों को अपने साथ निम्नलिखित दस्तावेज लाना अनिवार्य होगा:

 * दिव्यांगता प्रदर्शित करती हुई नवीनतम रंगीन फोटोग्राफ।

 * आधार कार्ड की छायाप्रति।

 * सक्रिय मोबाइल नंबर।

 * दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (न्यूनतम 40 प्रतिशत की यू.डी.आई.डी. अनिवार्य)।


कलेक्टर ने की अपील

कलेक्टर श्री अमित कुमार ने जिले के सभी सरपंच, सचिव, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के पात्र दिव्यांगजनों को इस शिविर की जानकारी दें और उन्हें शबरी ऑडिटोरियम पहुँचाने में सहयोग करें। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों के शारीरिक बाधाओं को दूर कर उन्हें एक गरिमापूर्ण और आत्मनिर्भर जीवन प्रदान करना है।


जिला ब्यूरो चीफ प्रमोद कुमार नाग।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes