Type Here to Get Search Results !

🔴LIVE TV

नहर में गिरे नीलगाय शावक का वन विभाग व ग्रामीणों ने किया रेस्क्यू, बचाई जान :-NN81



दक्षिण पन्ना वनमण्डल अंतर्गत वनपरिक्षेत्र पवई के बीट सुरू में आज नहर में गिरकर फंसे एक नीलगाय के बच्चे की सूचना प्राप्त होते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से सावधानीपूर्वक नहर से शावक का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया तथा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे सुरक्षित रूप से समीपस्थ वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।


इस रेस्क्यू कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक भारती कुमार, वन रक्षक शिवम पांडे, सुरक्षा श्रमिकों सहित ग्राम वन समिति सुरू के सदस्य सक्रिय रूप से शामिल रहे। वन विभाग ने इस त्वरित सहयोग के लिए ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

रोशनी सिंह 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Advertisement

#codes